गिरफ्तारी जितने सबूत नहीं मिले
पुलिस ने उनसे पीड़िता व अन्य के बारे में पूछताछ की थी। काफी देर बाद वे चुप हुए। पुलिस ने उन्हें कई तथ्य वेरीफाई करने के लिए बुलाया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट भी कराया जा सकता है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को इस मामले में अहम सबूत मिले हैं और अब क्राइम ब्रांच दाती महाराज का पोटेंसी टेस्ट करवा सकती है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिसके चलते दाती महाराज को गिरफ्तार करना पड़े. हालांकि क्राइम ब्रांच ने दाती महाराज को को क्लीन चिट भी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन दो महिलाओं के नाम बताये थे उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।