8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाऊद नहीं उसकी पत्नी संभाल रही है अंडरवर्ल्ड का काम

इकबाल कासकर ने दो साल में 5 बार की दाऊद से बात की थी।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Sep 23, 2017

Iqbal Kaskar, David ibrahim

मुंबई। अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने कई और खुलासे किए हैं। कासकर ने पुलिस को बताया है कि पिछले 2 साल में उसने वाइस ओवर इटंरनेट प्रटोटोल (वीओआईपी) के सहयोग से दाऊद से 4 से 5 बार बात की है। दाऊद का कारोबार अब उसकी पत्नी मेहजबीन संभाल रही है और वह खुद भी भाभी के संपर्क में रहता था। चर्चा तो यह भी है कि इकबाल ने पुलिस को बताया है कि मेहजबीन करीब एक साल पहले मुंबई आई थी। पुलिस भले ही मेहजबीन के एक साल पहले मुंबई आने की बात से इनकार कर रही है, लेकिन पुलिस और आईबी इस बात का गहराई से पता लगा रहे हैं कि वह किसी दूसरे नाम और पासपोर्ट से मुंबई आकर तो वापस नहीं चली गई।

एक बड़े ड्रग सप्लायर की गिरफ्तारी जल्द
मई के नासिक में दाऊद की भांजी के निकाह का रिसेप्शन था। उसमें राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन सहित कई पुलिस वाले भी शामिल हुए थे। इस पर तब काफी बवाल मचा था। कासकर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बिहार के कुछ
शूटरों के उससे संपर्क होने का पता चला है। ठाणे पुलिस की एक टीम उनकी धरपकड़ के लिए बिहार गई है। पुलिस जल्द ही एक बड़े ड्रग सप्लायर को भी पकड़ सकती है। इकबाल के खिलाफ ठाणे पुलिस में अभी तक दो मामले दर्ज हुए हैं। डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के अनुसार, उसके खिलाफ जल्द ही और मामले भी दर्ज हो सकते हैं।

कई बड़ी हस्तियों से जुड़े हैं इकबाल के तार
आपको बता दें कि इकबाल कासकर 2013 से ही एक्टॉर्शन का धंधा चला रहा है। साथ ही उसके इस धंधे में कुछ कॉर्पोटर समेत कई बड़े नेताओं का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि उसके इस धंधे में कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का कहना है कि उसके इस धंधे में दाऊद इब्राहिम के शामिल होने की जांच की जा रही है। बिल्डर समेत कुछ नेताओं से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। सूत्रों से पता चला है कि बिल्डर और नेता मिलकर इकबाल कासकर को सामने वाले बिल्डर का नंबर उपलब्ध कराते थे। फिर सभी की मिलीभगत से कासकर बिल्डर्स से एक्सटॉरशन मनी वसूलता था।