22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा मामले में पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

सोमवार को पुलिस ने मृतक अनीशिया के शव के दोबारा पोस्टमोर्टम का फैसला किया था। बता दें कि अनीशिया के परिजनों ने अनिसिया के पति मयंक सिंघवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 17 Jul 2018, 2:26 PM IST

anissia batra

दिल्ली: एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा मामले में पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। दिल्ली के हौज खास इलाके में एयर होस्टेस अनीशिया बत्रा की मौत के सिलसिले में उसके पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले एयर होस्‍टेस की संदिग्‍ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके पति मयंक सिंघवी को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। एयर होस्टेस के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई, जबकि उसके पति सिंघवी का कहना है कि उनकी पत्नी ने छत से कूदकर आत्‍महत्‍या की है। सोमवार देर शाम अनीशिया का पति मयंक सिंघवी जांच में सहयोग करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा था।इस मामले में मृत एयर होस्टेस के परिजनों ने उसके पति मयंक सिंघवी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मंगलवार को मंयक सिंघवी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे १४ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले में आया नया मोड़

अनीशिया के पति मयंक की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को पुलिस ने मृतक अनीशिया के शव के दोबारा पोस्टमोर्टम का फैसला किया था। बता दें कि अनीशिया के परिजनों ने अनिसिया के पति मयंक सिंघवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

मयंक पर आरोप

अनीशिया के परिजनों ने मयंक पर उसके साथ मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक उसकी बहन ने प्रताड़ना की बातें उससे साझा भी की थीं। एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे। अनीशिया के परिजनों के मुताबिक 27 जून को भी मयंक ने उसके साथ मारपीट की थी। उस समय अनीशिया के घरवालों ने पुलिस को यह लिखित में दिया था कि अनीशिया के साथ कोई अनहोनी होने पर मयंक और उसका परिवार जिम्मेदार होगा। अनीशिया के भाई ने बताया कि शुक्रवार को अनीशिया ने मैसेज किया कि मयंक ने उसके साथ मारपीट की है। परिजनों का आरोप है कि मयंक ने अनीशिया को एक कमरे में बंद कर दिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई।

पहले से खराब थे अनीशिया और मयंक के रिश्ते

अनीशिया की मौत के बाद उसके घर वालों ने पुलिस को बताया है कि दोनों के रिश्ते काफी समय से ख़राब चल रहे थे। अनीशिया की मां ने पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही मयंक और अनीशिया के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे थे। उनका कहना है कि आए दिन मयंक अनीशिया के साथ मारपीट करता था। अनीशिया के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ रोज मारपीट की जाती थी और दहेज के लिए परेशान किया जाता था।

आत्महत्या या हत्या?

बता दें कि शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनिसिया बत्रा की दूसरी मंजिल से गिर कर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अनीशिया के पति मयंक सिंघवी के मुताबिक, पेशे से एयर होस्टेस अनीशिया ने छत से कूदकर आत्महत्या की है, वही अनीशिया के परिवारवालों का आरोप है कि अनीशिया की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, अनीशिया ने शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पति मयंक को वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि वह एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

मयंक की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस सवाल से प्रदा उठाने की कोशिश कर रही है कि आखिर अनीशिया ने यह कदम क्यों उठाया? क्या यह आत्महत्या है या फिर हत्या? पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि उसे खुदकुशी करने के लिए उकसाया तो नहीं गया?

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग