5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम

दिल्ली: महिला आयोग ने नेपाल से लाई गईं 16 युवतियों को कराया मुक्त, कुवैत भेजने की थी तैयारी

दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी के मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को छुड़ाया है। इन लड़कियों को नेपाल से दिल्ली लाया गया था और अब उन्हे कुवैत भेजने की तैयारी की जा रही थी।

Google source verification

image

Mohit sharma

Jul 25, 2018

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी के मुनिरका इलाके से 16 लड़कियों को छुड़ाया है। इन लड़कियों को नेपाल से दिल्ली लाया गया था और अब उन्हे कुवैत भेजने की तैयारी की जा रही थी। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको 16 लड़कियों को बंधक बनाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर जब वह मौके पर पहुंची तो इन लड़कियों को एक कमरे में बंद कर रखा गया था। महिला आयोग ने पुलिस की मदद से इन लड़कियों को मुक्त कराया।