12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, 3 दिन में 14 वाहन जब्त, इन इलाकों में चलाया गया संयुक्त अभियान

Crime News: बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिनों तक चले अभियान में कुल 14 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 1 जेसीबी, 3 हाईवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Sand Mining Rules 2026

रेत खदान: Chhattisgarh Sand Mining Rules (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तीन दिनों तक चले अभियान में कुल 14 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें 1 जेसीबी, 3 हाईवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। खनिज विभाग की टीम ने 23 से 25 मार्च के बीच काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुर्काडीह, लोखंडी, लोफंदी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

जांच के दौरान खम्हरिया क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। सकरी क्षेत्र में मिट्टी-ईंट का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 3 हाईवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। वहीं सेंदरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। इसके अलावा करही कच्छार, पहंदा और लोफण्डी क्षेत्रों से भी रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 3 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन

जब्त सभी 14 वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा और जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग के उप संचालक किशोर कुमार गोलघाटे का कहना है कि, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मलकडोल रेत घाट पर खनिज विभाग का रात में छापा

कुछ दिनों पहले एमसीबी जिले की खनिज टीम वनांचल ब्लॉक भरतपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ रात को छापामार कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान मलकडोल रेत घाट पर कार्रवाई करते हुए टीम ने रेत की तस्करी में लिप्त एक चेन माउंट मशीन और एक हाइवा वाहन को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई रेत घाटों से अवैध उत्खनन पर लगातार खबर प्रकाशन के बाद की गई।

एमसीबी जिले की नदी-नालों से तस्कर लगातार अवैध तरीके से रेत खनन कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने आधी रात को ग्राम पंचायत मलकडोल स्थित रेत खदान में दबिश दी और अवैध रूप से रेत लोडिंग में प्रयुक्त मशीनरी व वाहन जब्त किए।

खनिज विभाग के अनुसार, इस पूरे मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 की उपधारा (1) एवं (5) के तहत कार्रवाई की गई है।