
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिशें दे रही है।
Delhi Crime News: दिल्ली के बृजपुरी इलाके में एक शख्स ने दो भाईयों पर चाकू से हमला कर दिया। गुरुवार देर रात आइसक्रीम खाने के दौरान कहासुनी के बाद ये घटना हुई। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। आरोपी अभी फरार है जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
छोटी सी बात पर हुई थी कहासुनी
DCP नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जॉय तिर्की ने बताया बताया है कि रात 10 बजे राहुल और सोनू आइसक्रीम खाने गए थे। इसी दौरान दोनों की जैद से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर जैद ने राहुल के पेट में चाकू मार दिया। बीच-बचाव और भाई को बचाने की कोशिश में सोनू को भी चोट आई। राहुल और सोनू चचेरे भाई हैं। आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपी जैद कारपेंटर का काम करता है। घटना के बाद से वह फरार है, उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला है। ऐसे में इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। अफसरों ने बताया है कि हालात नॉर्मल हैं। एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया है।
Updated on:
24 Jun 2023 03:03 pm
Published on:
24 Jun 2023 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
