नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन के तमाम दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। दरअसल उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक महिला पर अपने बेटे के साथ मिलकर शिक्षा विभाग में सराकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। हालांकि रविवार को दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी ही है। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान 57 वर्षीय नूतन पुरी के रूप में की है जो कि लाजपत नगर के डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन के साइंस ब्रांच में अपर डिविजन क्लर्क के रूप में काम करती हैं।