मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरानी वाली बात ये है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी जामिया का छात्र नहीं है। ये सभी स्थानीय लोग हो सकते हैं। इसके अलावा जानकारी ये भी मिली है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो सभी क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग हैं। इनमें से 3 का तो बैड कैरेक्टर क्रिमिनल घोषित है।