
Girl
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार और प्रशासन के तमाम सुरक्षा दावों के बाद भी लड़कियों के साथ हो रहे यौन अपराधों में कोई कमी नहीं हो रही है। ताजा मामले ने एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल राजधानी के मधु विहार इलाके में एक कैब ड्राइवर ने 10 वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को स्कूल की जगह अपने घर ले जाकर रेप किया। बताया जा रहा है कि यह मामला सितंबर महीने की है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा
बता दें कि आरोपी युवक पीड़िता का पड़ोसी है। लड़की के पिता ने अपनी बेटी को कैब से स्कूल छोड़ने की जिम्मेदारी आरोपी युवक को दी थी। बीते दो-तीन महीने से युवक लड़की को स्कूल ले जा रहा है। लेकिन एक दिन लड़की को वह अपने घर ले गया और उसका रेप किया। हालांकि अब जब स्कूल प्रशासन ने लड़के के पैरंट्स को बताया कि सितंबर महीने में वह एक दिन स्कूल नहीं आई थी। इस पर लड़की से पूछताछ करने पर मामला सामने आ गया। इसके बाद अब पीड़िता के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए औरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि घटना के वक्त आरोपी युवक की पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे।
FIR दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय पीड़िता एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पीड़िता ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया है कि एक दिन आरोपी ने स्कूल की जगह अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया। घटना के दिन उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। घटना को अंजाम देने के बाद मुंह बंद रखने के लिए उसे धमकी दी। इस घटना के बाद लड़की डरी-डरी सी रहने लगी और आरोपी से दूरी बनाने लगी। लेकिन एक बार फिर से युवक ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया। लेकिन इस बार पीड़िता ने अपने परिवार को बता दिया जिसके बाद सारा मामला सामने आ गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराया। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो, रेप और अन्य धाराओं समेत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
01 Nov 2018 10:59 pm
Published on:
01 Nov 2018 10:59 pm
