
नई दिल्ली। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप के बाद महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर आई है। एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी ने कर्नाटक के एक डॉक्टर पर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर के संपर्क में आई थी।
दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
कारवीर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी दिलीप तिबिले के मुताबिक 33 साल की महिला खिलाड़ी ने इस सप्ताह की शुरुआत में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपी डॉक्टर उत्तरी कर्नाटक के गुलबर्ग शहर में रहता है। तिबिले ने बताया कि महिला खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया और अब वह अपने वादे से मुकर गया है। आरोपी फरार है। उसे खोजा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात
पीड़िता का करना है कि वह सोशल मीडिया के जरिए दिसम्बर 2016 में आरोपी डॉक्टर के सम्पर्क में आई थी। इसके कुछ समय बाद वह आरोपी डॉक्टर से मिलने कोल्हापुर गई। कुछ समय बाद डॉक्टर ने महिला खिलाड़ी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसे स्वीकार कर लिया क्योंकि उसे लगा कि डॉक्टर अच्छे परिवेश से ताल्लुक रखता है।
गोवा और बेंगलुरू बुलाकर करता था रेप
शिकायत में कहा गया है कि इस साल मार्च तक डॉक्टर ने महिला खिलाड़ी को एक बार गोवा और एक बार बेंगलुरू बुलाया और उसका यौन शोषण किया। महिला ने जब उसे शादी की याद दिलाई तो उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच काफी बहस हुई।
आरोपी ने खिलाड़ी को दी जान से मारने की धमकी
डॉक्टर के इस व्यवहार से आहत महिला खिलाड़ी ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। डॉक्टर ने उसे ऐसा करने से मना किया और कहा कि अगर उसने ऐसा किया तो इसका परिणाम उसे सोशल मीडिया पर भुगतना होगा। डॉक्टर ने महिला खिलाड़ी को जान से मारने की भी धमकी दी।
दो राज्यों की पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
तिबिले ने कहा कि इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कोल्हापुर पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ने और महिला खिलाड़ी को न्याय दिलाने के प्रयासों के तहत कर्नाटक पुलिस से भी मदद मांगी है।
Published on:
21 Apr 2018 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
