3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद: भौंकने पर शराबी ने श्वान के पांच बच्चों के काटे सिर, शवों के सामने बैठ रोती रही मां

हुसैनी आलम इलाके में पांच श्वानों के पिल्लों के सिर धड़ के कटे मिले हैं। पिल्लों के शव छोटे-छोटे टुकड़ों में कटे हुई मिली थी।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक चित्र

सांकेतिक चित्र

हैदराबाद। कभी-कभी ऐसी खबरें सामने आती है कि जिनको सुन और पढ़कर दिल दुखी हो जाता है। इंसान होने पर शर्म आने लगती है। ऐसी ही दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है। जिसे पढ़कर दिल में ये सवाल उठेगा कि आखिर क्यों इंसानों में इंसानियत खत्म हो रही है। खबर हैदराबाद के हुसैनी आलम इलाके की है। इस क्षेत्र में पांच श्वानों क पिल्लों के सिर धड़ के कटे मिले हैं। पिल्लों के शव छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी हुई मिली थी। इस बात का पता स्थानीय लोगों को तब चला जब डॉग्स के पिल्लों की मां कचरे के ढेर से कुछ खींच रही थी।

सड़कों पर दिखा कांवड़ियों का कोहराम, कार से टक्कर के बाद बरसा दी लाठियां


शवों के पास बैठी थी पिल्लों की मां
जानवरों के हक में काम करने वालीं पशु कार्यकर्ता हेमा बंडेला के मुताबिक कुछ स्थानीय लोगों ने डॉग को कचरे के ढेर से कुछ खींचने का नजारा था। जैसे ही तमाशबीन लोग कचरे के ढेर के पास पहुंचे उनके होश फाकता हो गए। लोग पिल्लों के सिर कटे देखकर हैरान रह गए। मार्मिक नजरा तो और भी दिल को छलनी करने वाला था। लोगों का कहना था कि पिल्लों की मां शवों के पास बैठी हुई विलाप कर रही थी। रो-रो कर बुरा हाल था। पिल्लों की मां इधर-उधर घूम रही थीं। खबरों के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब के नशे में क्रांति नाम के शख्स ने युवक ने पिल्लों के सिर धड़ से अलग कर दिए।

ब्रिटेन: पूर्व विदेश मंत्री ने बुर्का पहनी महिलाओं को बताया ‘लेटर बॉक्स’, देश भर में हो रही आलोचना


भौंकने पर शराबी ने कर दी हत्या!
आस पास के रहने वाले लोगों ने बताया कि शायद रात में डॉग्स आरोपी युवक पर भौंक रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके के एसएचओ जी श्यामसुंदर के मुताबिक जिस जगह पिल्लों के सिर मिले वहां रहने वाले क्रांति नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराबी था,वह अक्सर शराब पीता था। वह पहले भी डॉग्स पर हमला करते हुए देखा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस खबर को के सामने आने के बाद स्थानीय लोग आरोपी युवक को बुरा भला कह रहे हैं।

Story Loader