5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में एक और एनकाउंटर, कनॉट प्लेस इलाके के पास पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली

ये एनकाउंटर कनॉट प्लेस के पास शंकर मार्केट इलाके में हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
delhi_encounter.jpg

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस लगातार बदमाशों का सफाया कर रही है। बुधवार तड़के दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के पास शंकर मार्केट इलाके में एक और एनकाउंटर को अंजाम दिया। इस एनकाउंटर में पुलिस की गोलीबारी में 2 बदमाश घायल हो गए हैं, जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सलीम, इस्माइल और साउंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो चेन स्नैचर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। जानकारी के मुताबिक, इन बदमाशों के शंकर मार्केट में होने की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी, जिसके बाद इन्हें दबोचने का प्लान तैयार किया गया। खुद को घिरता हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लग गई। पुलिस इन बदमाशों को पकड़ने के बाद कई बड़ी वारदातों का खुलासा कर सकती है।

कुछ दिन पहले मारा गया था 1 लाख का ईनामी बदमाश

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 10 दिनों में 5-7 एनकाउंटरों को अंजाम दिया जा चुका है। 17 अक्टूबर की रात दक्षिणी दिल्ली के एलएसआर कॉलेज के पीछे भी पुलिस ने एक लाख के ईनामी बदमाश को मार गिराया था। इकबाल नाम के बदमाश पर 25 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग