5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंह में कपड़ा, छाती पर जख्म… दहला देगी पुणे में मासूम के रेप‑मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Pune minor girl rape murder: यह घटना 1 मई को पुणे जिले के भोर क्षेत्र हुई। नाबालिग लड़की गर्मी की छुट्टियों में भोर में रहने वाली अपनी नानी से मिलने आई थी। शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने उसे बछड़ा दिखाने का लालच देकर घर से अपने साथ ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 05, 2026

Pune child rape murder case post mortem report

बच्ची छुट्टियां मनाने आई थी ननिहाल, 'हैवान' ने बनाया शिकार (Representational Photo)

महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस दिल दहला देने वाले मामले में अब पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में जो कुछ पता चला है उसके बारे में सुनकर ही किसी की भी रूह कांप जाएगी।

'हैवान' ने की क्रूरता की हदें पार

पुणे के ससून अस्पताल द्वारा पुलिस को सौंपी गई प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची की आवाज दबाने के लिए उसके मुंह में मोजा ठूंस दिया था। इतना ही नहीं, बच्ची के शरीर, खासकर छाती पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि उसके साथ कितनी बेरहमी की गई थी। रिपोर्ट से साफ होता है कि आरोपी ने न केवल यौन अत्याचार किया, बल्कि बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या भी की।

खेलते समय बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ पुणे में रहती थी और गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल आई हुई थी। घटना के दिन (1 मई) वह खेल रही थी, तभी 65 वर्षीय आरोपी उसे मवेशियों की बांधने वाली जगह बछड़ा दिखाने के बहाने ले गया था। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की और पकड़े जाने से बचने के लिए पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

इस मामले ने एक और चौंकाने वाला पहलू उजागर किया है। मजदूरी का काम करने वाले आरोपी के खिलाफ पहले भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के दो अन्य मामले दर्ज थे, लेकिन सबूतों के अभाव में वह बच निकला। पुलिस उन मामलों की भी छानबीन कर रही है।

पुलिस जांच तेज, जल्द दाखिल होगा आरोपपत्र

फिलहाल आरोपी 7 मई तक पुलिस हिरासत में है। उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है। जांच एजेंसियां सभी सबूतों को जोड़ने में जुटी हैं ताकि कोर्ट में मजबूत केस पेश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा, जिसके बाद इस मामले की सुनवाई अदालत में शुरू होगी। आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए किसी भी तरह की कानूनी खामी नहीं रहने दी जाएगी।

घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतक बच्ची के पिता से बात की। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और दोषी को मौत की सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

इस अमानवीय घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग उठ रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग