27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 6 महीने बाद ही पति से ले लिया तलाक, फिर फेसबुक पर हो गई किसी और से दोस्ती, अब खुला चौंकाने वाला राज

एक महिला के साथ ऐसा सलूक किया गया, जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
2 min read
Google source verification
rape

शादी के 6 महीने बाद ही पति से ले लिया तलाक, फिर फेसबुक पर हो गई किसी और से दोस्ती, अब खुला चौंकाने वाला राज

नई दिल्ली। हरियाणा के पानीपत में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति से तलाक लेने पर महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच इतनी नजदीकियां हो गई कि वे मिलने भी लगे। फिर एक दिन युवक युवती को अपने साथ ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने महिला को कई और लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया।

हिमाचल के हमीरपुर की रहनेवाली है महिला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला मूलरूप से हिमाचल के हमीरपुर की रहनेवाली है। साल २०१६ में हिमाचल प्रदेश के ही रहनेवाले एक युवक से उसकी शादी हुई थी। लेकिन, छह महीने के बाद ही महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद वो एक ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। कुछ समय बाद सोशल साइट फेसबुक पर महिला की दोस्ती एक युवक से हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी। गौरव उससे मिलने हमीरपुर भी आता था।गौरव ने उसे बताया था कि उसका हैंडलूम इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का काम है। वह उसे नौकरी दिला देगा। फरवरी 2018 को गौरव हमीरपुर पहुंचा और कहा कि उसका बर्थ डे है। इसके बाद वह गहने और कपड़े लेकर गौरव के साथ पानीपत आ गई। यहां पर गौरव और उसके दोस्त हनी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

दोस्त से भी कराया दुष्कर्म

इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और सिम कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और गहने भी छीन लिए। उसे अंसल सुशांत सिटी में मकान नंबर 1023 में बंद कर दिया। उसके बाद उसके एक अन्य दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। गौरव उसे बार और क्लब में ले जाता और वहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। फिर एक दिन मौका पाकर महिला वहां से भाग निकली और एक व्यक्ति की मदद से अपने घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद उसके घरवाले वहां पहुंचे और उसे मुक्त कराया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी गौरव उसे अभी ट्रेस कर रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।