
Fight in Delhi Metro
Fight in Delhi Metro: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लोग आपस में लड़ते दिख रहे हैं। वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स दूसरे शख्स का मुंह दबाकर थप्पड़ मारता दिख रहा है।
बैग से सामान चोरी को लेकर हुई लड़ाई
दरअसल, दिल्ली के राजा नाहर सिंह और कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली मेट्रो से घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर बैग से सामान चुराने का आरोप लगाकर दूसरा शख्स पिटाई कर देता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीले कलर की टीशर्ट पहने एक शख्स का विवाद मेट्रो में खड़े दूसरे आदमी से हो जाता है।
सचिवालय मेट्रो स्टेशन की घटना
विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक दूसरे की कॉलर पकड़ने लगते हैं। तभी पीली शर्ट पहने शख्स को दूसरा आदमी उसका मुंह दबाकर पीटने लगता है। इस दृश्य को देख दूसरे यात्री दोनों को छुड़ाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वीडियो में पीछे से एक आवाज सुनाई पड़ती है। रुक जा भाई…रुक जा. वहीं। यह घटना सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर की है।
Updated on:
28 Jun 2023 03:09 pm
Published on:
28 Jun 2023 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
