युवती के साथ पढ़ता है हमलावर
दरअसल, पुणे में घायल युवती पुणे में रहकर सदाशिव पेठ में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ‘एमपीएससी’ की परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती के साथ पढ़ने वाला एक युवक उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। युवती जब ऐसा नहीं किया तो, शख्स ने कल सुबह लगभग 10 बजे उसपर बीच सड़क पर जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत ये रही की वहां से गुजरने वाले लोगों ने लड़के का मुकाबला किया और लड़की की जान बचा ली। इस दौरान युवती को गंभीर चोट आई है।