21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत के घर में लगी आग, अंदर मौजूद थे बीवी और बच्चे

श्रीसंत के घर में लगी आग, एक कमरे को पहुंचा नुकसान अग्निकांड में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आग पर पाया गया काबू

2 min read
Google source verification
 Sreesanth file photo

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के घर में अचानक आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त श्रीसंत की पत्नी और उनका बच्चा घर के अंदर मौजूद था। हालांकि, इस अग्निकांड में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कोच्चि स्थित एस श्रीसंत के घर शनिवार को आग लगी। आग लगते ही घर के अंदर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, आग पर काबू पाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कमरे को नुकसान पहुंचा है। लेकिन, हादसे के वक्त श्रीसंत की पत्नी और उनका बेटा घर के अंदर मौजूद था। समय रहते दोनों को घर से बाहर निकाल लिया गया।

फिलहाल, घटना की छानबीन की जा रही है और यह आग कैसे लगी उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है।

गौरतलब है कि मैच फिक्सिंग में फंसे एस श्रीसंत को हाल ही में बड़ी खुशखबरी मिली थी। जब बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन ने आदेश दिया था कि कथित स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन का सामना कर रहे श्रीसंत का प्रतिबंध अगले साल अगस्त में खत्म हो जाएगा। श्रीसंत छह साल से बैन का सामना कर रहे हैं। अगस्त 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था।