मिर्जापुर. तूफान एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। यात्री दहशत में आ गये और ट्रेन से उतरकर भागने लगे। वहीं मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जब घटना का जायजा लिया तो पता चला कि आग ट्रैक के किनारे घास में लगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पड़री के डगमगपुर में तूफान एक्सप्रेस रूकी थी। अचानक किसी ने ट्रेन में आग की अफवाह उड़ा दी और उसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। बाद में मौके पर प्रशासन ने पहुंच कर लोगों को समझा कर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान सीओ, एसडीएम, एसओ विश्वज्योति रॉय, एसएसआई धनंजय पाण्डेय व तमाम पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
BY- SURESH SINGH