
Dating Apps: नोएडा पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि ये पहले टिंडर जैसे डेटिंग ऐप्स व अन्य सोशल मीडिया ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करते हैं। पैसे वाले लोगों को ये अपना टारगेट चुनते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये लोग अलग-अलग प्लेटफार्म के जरिए पैसे वाले लोगों को चुनते हैं। इसके उनसे दोस्ती बढ़ाते हैं। वहीं फिर एक दूसरे को अपना नंबर शेयर कर फोन पर फोन पर बात भी करते थे।
आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों पर हत्या का भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एमजी हेक्टर गाड़ी और लगभग 54 लॉराजेपम टैबलेट भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सना और शाहना ने पीड़ित के साथ बैठक की और उसके पीने वाले पदार्थ में कुछ मिला दिया जिससे उसकी मुत्यू हो गई। इसके बार आरोपी कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप और राजस्थान निवासी सारा उर्फ शाहना हुसैन (26) व सना अली (19) के रूप में हुई है।
हनी ट्रैप में फंसाकर रुपए वसूलने वाली महिला को भी पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
इससे पहले शनिवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर रुपए वसूलने वाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन महिलायों ने जल निगम के अधिकारी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही ये अधिकारी से 12 लाख रूपए की मांग कर रही थी। पुलिस की जांच में पूरे मामले का भंड़ाफोर हो गया।
यह भी पढ़ें: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर, विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
Updated on:
09 May 2022 01:40 pm
Published on:
09 May 2022 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
