
Gangster Santosh Jha
पटना। बिहार में सुशासन का वादा कर सत्ता में आई नीतीश सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। अपराधियों के हौंसले सातवें आसमान पर हैं। मंगलवार को अपराधियों ने बिहार के कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या कर दी। हैरानी वाली बात ये है कि संतोष झा की हत्या सीतामढ़ी कोर्ट परिसर में की गई, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए होते हैं। इस घटना में संतोष कुमार नामक सिविल कोर्टकर्मी भी जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कोर्ट परिसर में करीबी 20 राउंड फायर किए।
हाल ही के दिनों में दूसरी बड़ी घटना
जानकारी के मुताबिक, संतोष झा को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, जहां अपराधियों ने उसे कोर्ट परिसर में ही गोलियों से भून दिया और मौके से फरार हो गए। हैरानी वाली बात ये है कि बिहार के अंदर हाल ही के दिनों में ये दूसरी ऐसी घटना घटी है। इससे पहले 16 जुलाई को बिहार के ही मोतिहारी कोर्ट परिसर में संतोष झा के एक करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोतिहारी के सिकरहना (ढाका) अनुमंडल कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी अभिषेक झा की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी।
कुख्यात गैंगस्टर है संतोष झा, 2017 में हुई थी गिरफ्तारी
आपको बता दें कि संतोष झा जेल में बंद था और उसके ऊपर कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। संतोष झा जेल में बंद था लेकिन वह जेल के अंदर से ही अपना गैंग चलाता था। दरभंगा में हुए दो इंजीनियरों की हत्या में इसी के गैंग का हाथ था और इस मामले में कई लोगों को सजा सुनाई गई थी। संतोष पर कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे। पिछले साल पुलिस ने संतोष झा को कोलकाता के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। बिहार में लगभग तीन दर्जन से ज्यादा मामलों का आरोपी संतोष झा अभी जेल में बंद था।
शिवहर जिले के रहने वाला संतोष झा 10 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वो पहले नक्सली था बाद में धीरे-धीरे उसने अपने गिरोह का विस्तार किया और गैंगस्टर बन गया था।
Published on:
28 Aug 2018 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
