9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन आने के समय रेलवे फाटक नहीं खोली तो काट दिए युवक के हाथ-पैर, रेल मंत्री ने की मुलाकात

पाठक ने 18101 मुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था।' पीड़ित युवक कुंदन से खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
Fatak

ट्रेन आने के समय रेलवे फाटक नहीं खोली तो काट दिए युवक के हाथ-पैर, रेल मंत्री ने की मुलाकात

नई दिल्ली। रेलवे के एक गेटमैन पर यहां क्रासिंग गेट नहीं खोलने पर बुरी तरह से हमला किया गया। उत्तर रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा, 'नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात कुंदन पाठक पर तीन बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पाठक ने 18101 मुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था।' पीड़ित युवक कुंदन से खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुंदन जल्द से ठीक होकर काम पर लौटेंगे।

बिहार के बांका का रहने वाला है पीड़ित

अधिकारी ने कहा, 'बदमाशों ने पाठक के दोनों हाथों ओर पैरों को काट दिया और इस दौरान उनके गले को भी चोट पहुंचाई।' अधिकारी ने कहा कि पाठक को नई दिल्ली स्थित रेलवे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी हो रही है। घटना सोमवार रात 12 बजकर 40 मिनट पर हुई। बिहार के बांका जिले के निवासी पाठक ने 2013 में रेलवे में नौकरी शुरू की थी।

रेल मंत्री ने की पीड़ित से मुलाकात

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अस्पताल का दौरा किया और पाठक की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारी ने कहा, 'रेलवे इलाज का सारा खर्च उठा रही है ताकि वह जिंदा बच सकें और हमारे बीच दोबारा आ सकें।' अधिकारी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गेटमैन पर हुए हमले के बाद लगभग पांच ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई।