9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: रिंग रोड पर हुए लूटकांड का खुलासा, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, इधर लाखों का गांजा जब्त

Crime News: तीन अज्ञात लड़के स्कूटी पर आए और डरा-धमकाकर उसका मोबाइल, दस्तावेज, एटीएम कार्ड और पासबुक लूटकर फरार हो गए। इस मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

2 min read
Google source verification
Crime News: रिंग रोड पर हुए लूटकांड का खुलासा, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, इधर लाखों का गांजा जब्त

रिंग रोड लूटकांड में गिरफ्तार आरोपी (Photo Patrika)

Crime News: : @त्रिलोचन मानिकपुरी। वेस्ट जोन पुलिस ने डीडी नगर क्षेत्र में हुई लूट की दो घटनाओं का बुधवार को खुलासा किया। इन घटनाओं में कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो वयस्क आरोपी और विधि से संघर्षरत तीन बालक शामिल हैं। पुलिस ने लूटे गए तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और एक चाकू भी जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे हुई थी। प्रार्थी निखिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से घर लौटते समय रायपुरा ओवर ब्रिज के पास 3-4 अज्ञात लड़कों ने उसे चाकू दिखाकर सोने की चैन, नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूट लिए थे। इस संबंध में अपराध दर्ज किया गया था।

वही दूसरी घटना 27 मार्च की रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई थी। एक अन्य प्रार्थी ने बताया कि ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल और किया शो रूम के बीच उसकी गाड़ी खराब होने पर तीन अज्ञात लड़के स्कूटी पर आए और डरा-धमकाकर उसका मोबाइल, दस्तावेज, एटीएम कार्ड और पासबुक लूटकर फरार हो गए। इस मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा डी डी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर कार्रवाई की। भूपेश कुमार साहू (19) अश्वनी नगर निवासी और हयांश उर्फ अयान पाल (18.5) आमापारा निवासी सहित विधि से संघर्षरत तीन बालकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकारा। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

लाखों रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रेंज में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 8 किलो 500 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त किया, जिसकी कुल अनुमानित मूल्य 4,75,000 रुपए बताया गया है।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति एक सूटकेस और बैग में गांजा लेकर खरोरा से तिल्दा होते हुए सांकरा जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोता रेलवे फाटक के पास तिल्दा में घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान वह मोटरसाइकिल आने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर फरार हो गया, जबकि चालक गुमान माण्डले ( 22) ग्राम सांकरा निवासी को पकड़ लिया। उसके पास से मिले सूटकेस और बैग की तलाशी लेने पर 8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 4,25,000 रुपये है। साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपए है।

आरोपी गुमान के विरुद्ध तिल्दा नेवरा थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। कार्रवाई में निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में उप निरीक्षक अरुण कुमार भोई व तिल्दा नेवरा पुलिस टीम शामिल थी।