इसके बाद दरिंदे बच्ची को खून से लथपथ हालात में छोड़कर भाग गए। घर पहुंचकर बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की बात परिजनों को बताई। जीआरपी पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक अपने उच्च अधिकारियों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे, इसलिए अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक नामजद आरोपी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि- कई बार उच्चाधिकारियों के यहां सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के लिए कहा जा चुका है, किंतु आज तक कैमरे ठीक नहीं हो पाए।