26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: गांव के युवक ने छात्रा को अगवा कर रचाई शादी, फिर दोस्तों से करवाया गैंगरेप

हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव की ही रहने वाली एक युवती को अगवा कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 9:56 PM IST

gangraped

हरियाणा: गांव के युवक ने छात्रा को अगवा कर रचाई शादी, फिर दोस्तों से करवाया गैंगरेप

नई दिल्ली। हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव की ही रहने वाली एक युवती को अगवा कर लिया। यही ने युवक ने लड़की को डरा धमका कर न केवल उससे शादी कर ली, बल्कि उसको अपने दोस्तों के हवाले भी कर दिया है। जिसके बाद उसके दोस्त लड़की का लंबे समय तक यौन शोषण करते रहे। यहां तक की आरोपी के पिता ने भी युवती से अश्लीलता की। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छुटकर भागी पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की और आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया।

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद: वृंदावन में सुनी माता यशोदा की कहानी, फिर पिता लालू को याद कर खूब रोए तेज

पुलिस जानकारी के अनुसार जींद के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा मुलाकात गांव उसके गांव के ही रहने वाले युवक दीपक से हुई। इस बीच दोनों के बीच मुलाकातों और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। शिकायत के अनुसार 10 अगस्त को दीपक अपने दोस्त दर्शन व राजीव को साथ लेकर छात्रा से मिलने पहुंचा। जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया और दीपक ने जबरन उससे शादी रचा ली। छात्रा ने बताया कि आरोपितों में से एक मनोज ने हिसार में किराए पर एक कमरा लिया, जहां दीपक, उसके भाई हिमांशु, सचिन, प्रवीन, जसबीर ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद दीपक छात्रा को हिमाचल प्रदेश के ऊना में ले गया। यहां भी छात्रा के साथ दीपक व उसके दोस्त अजय ने रेप किया।

लालू के सामने ही तेज प्रताप-ऐश्वर्या में हो गई थी मारपीट! झगड़े में बार-बार आता था तलाक का जिक्र

पीड़िता के अनुसार इस बीच दीपक ने अपने पिता सतीश को बुला भेजा। सतीश ने भी यहां आने के बाद पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। एक दिन मौका पाकर वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल भागी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, मामले की जांच कर रही डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि युवती से रेप करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।