26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद: वृंदावन में सुनी माता यशोदा की कहानी, फिर पिता लालू को याद कर खूब रोए तेज

तेज प्रताप की तलाक की अर्जी के बाद हर रोज लालू फैमिली से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हालांकि इन खबरों में अधिकांश तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या से जुड़ी हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Nov 2018, 5:10 PM IST

Tej Pratap yadav

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद: वृंदावन में सुनी माता यशोदा की कहानी, फिर पिता लालू को याद कर खूब रोए तेज

पटना। तेज प्रताप की तलाक की अर्जी के बाद हर रोज लालू फैमिली से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हालांकि इन खबरों में अधिकांश तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में चर्चा में आई एक और जानकारी से पता चला है कि तेज प्रताप यादव के जीवन में फिलहाल तीन ही मकसद हैं, जिनमें पत्नी से छुटकारा, परिवार में शांति और राधा की भक्ति शामिल है। यही कारण है कि परिवार में शांति के लिए उन्होंने माता-पिता और भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर दबाव बनाया हुआ है। जबकि पत्नी से मुक्ति की एक एक स्थानीय कोर्ट में अर्जी दे रखी है और रही बात राधा की तो उसके लिए वह बरसाना में भटक रहे हैं। हालांकि पता चला है कि लालू के बड़े बेटे की यह यात्रा अभी थमने वाली नहीं है।

दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने शादी के करीब 5 माह बाद ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। तेज प्रताप ने अपनी अर्जी में तलाक का आधार पत्नी से तालमेल ने बैठना बताया है। यही ने नहीं तेज ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी ऐश्वर्या उन पर अपने पिता को चंद्रिका राय को छपरा लोकसभा सीट से टिकट दिलाने का दबाव बना रही थी। खबर तो यहां तक कि दोनों मियां बीवी में विवाद यहां तक पहुंच गया था कि कई बार खुद लालू प्रसाद यादव के सामने दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गई थी। वहीं, परिवार के बड़े बेटे के इस कदम को लेकर लालू परिवार में सख्त नाराजगी का माहौल है। लालू समेत परिवार के सभी सदस्य उनके इस फैसले के विरोध में खड़े हो गए हैं। यही वजह है कि परिवार को अपने साथ न देख तेज प्रताप घर छोड़कर मथुरा जा पहुंचे हैं।

लालू के सामने ही तेज प्रताप-ऐश्वर्या में हो गई थी मारपीट! झगड़े में बार-बार आता था तलाक का जिक्र

जानकारी के अनुसार तेज प्रताप ने वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा चारों धामों की स्थापना की कहानियां सुनीं। इस दौरान तेज प्रताप इतने भावुक हो गए कि अपने पिता लालू प्रसाद को यादकर खूब रोए। इसके साथ ही उन्होंने पुजारी से माता यशोदा ने पुत्र प्राप्ति के की गई मन्नत और फिर श्रीकृष्ण के समक्ष चार धामों की यात्रा पर जाने की इच्छा जताने संबंधी कहानी भी सुनी।