
आखिरकार घर नहीं लौटे तेज प्रताप, अब पत्नी ऐश्वर्या राय करने जा रही हैं यह काम, हो सकता है...
नई दिल्ली। एक हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन लालू प्रसाद के परिवार में मायूसी छाई हुई है। क्योंकि, परिवार का बड़ा बेटा तेज प्रताप अबतक घर नहीं लौटे हैं। तेज प्रताप ने साफ कहा है कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाएगी, वो घर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा है कि कुछ भी हो जाए वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ नहीं रह सकते हैं उन्हें अपनी बीवी से तलाक चाहिए। हालांकि, उन्हें मनाने की पूरी कोशिश जारी है। वहीं, अब पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में खबर आ रही है कि वो जल्द ही अपने पति तेज प्रताप को मनाने को मथुरा जा सकती हैं।
ऐश्वर्या राय की मथुरा जाने की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या अपने पति तेज प्रताप से मिलने मथुरा-वृंदावन पहुंच सकती हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या के वृंदावन में बांके बिहारी के मंदिर में आने की चर्चाएं हो रही हैं। यहां वह पूजा-पाठ कर सकती हैं। चर्चा यहां तक है कि कि तेज प्रताप यादव को पूजा कराने वाले छोटू महाराज ही ऐश्वर्या को पूजा करा सकते हैं। साथ ही ऐश्वर्या के रंगीली महल भी जा सकती है। जहां आजकल तेज प्रताप खासा वक्त बिता रहे हैं। गौरतलब है कि रंगीली महल कृपालू महाराज ने बनवाया था।
मथुरा में ऐश्वर्या तेज प्रताप से कर सकते हैं मुलाकात
बताया जा रहा है कि अपने पति का इंतजार करते-करते ऐश्वर्या राय परेशान हो गईं, लेकिन तेज प्रताप नहीं आए। इसलिए, वह खुद तेज प्रताप से मिलने मथुरा आ रही हैं। इधर, तेज प्रताप अब भी मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ उनके दोस्त भी हैं। हालांकि वृंदावन में उन्होंने अब अपने रुकने का ठिकाना बदल दिया है। अब देखना यह है कि मथुरा में तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की मुलाकात होती है या फिर लालू के लाल अपना ठिकाना बदल लेते हैं। इधर, तेज प्रताप का अब भी बिहार में इंतजार जारी है। मां राबड़ी देवी भी बीमार हैं और पिता लालू प्रसाद की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।
Published on:
12 Nov 2018, 1:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.