5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से लेकर हरियाणा तक लुटेरी दुल्हन ने बदले पांच पति, तलाक लेकर ठगे 14 लाख रुपए

आरोपी महिला ने तीन पतियों से तलाक लेकर 14 लाख रुपए के साथ-साथ लाखों रुपए के गहने भी हड़प लिए और फरार हो गई।

2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jul 01, 2018

Looteri Dulhan

दिल्ली से लेकर हरियाणा तक लुटेरी दुल्हन ने बदले पांच पति, तलाक लेकर ठगे 14 लाख रुपए

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जिसने पांच शादियं की और तीन पतियों से तलाक लेकर उन्हें लाखों का चूना लगा दिया। दिल्ली से लेकर हरियाणा के अंबाला तक इस लुटेरी दुल्हन के लोग शिकार हुए। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने तीन पतियों से तलाक लेकर 14 लाख रुपए के साथ-साथ लाखों रुपए के गहने भी हड़प लिए और फरार हो गई।

पांच मर्दों को चूना लगा गई लुटेरी दुल्हन
पुलिस ने बताया है कि ये महिला का धंधा बना चुका था कि वो शादियां कर-कर के मर्दों से तलाक ले लेती और बाद में उनको लाखों का चूना लगाकर फरार हो जाती थी। हैरानी वाली बात ये है कि इस धंधे में महिला के चौथे पति ने भी उसका साथ दिया। ये मामला पुलिस के पास तब पहुंचा, जब महिला ने पांचवी शादी की और अपने पांचवे पति को भी लाखों का फटका लगा दिया। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा और महिला का भांडा फूट गया।

अपने कारनामों में चौथे पति को भी कर लिया शामिल
जानकारी के मुताबिक, महिला ने नवंबर 2010 में पांचवीं शादी अंबाला छावनी के वशिष्ठ नगर निवासी पूर्ण चंद सैनी से रचाई। शादी के बाद ओमप्रकाश नामक व्यक्ति आए दिन सैनी के घर में महिला से मिलने आता रहता था। सैनी को महिला ने बता रखा था कि ओमप्रकाश उसका रिश्ते का भाई है। लेकिन वास्तव में ओमप्रकाश महिला का चौथा पति था और पूरे गोरखधंधे में उसका साथ दे रहा था। इसके बाद में महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर घर में झगड़ा शुरू कर दिया। महिला ने तीन लाख रुपये और उसकी पहली पत्नी के सोने के गहने भी चुरा लिए। इसके बाद उलटे 10 लाख की डिमांड करते हुए धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसके बेटे को दुष्कर्म के केस में फंसा देगी।

दिल्ली में भी महिला ने ढूंढा अपना शिकार
पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि महिला ने करनाल निवासी राधेश्याम से सन् 2006 में तलाक लिया था। उसने राधेश्याम से पांच लाख नकद, जेवर व एक मकान ऐंठ लिया। इसके बाद उसने सन् 2007 में दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र के हस्तसाल गांव निवासी नवीन कुमार भाटिया उर्फ दविंद्र के साथ दूसरी शादी की। महिला ने पांच महीने साथ रहकर उससे भी तलाक ले लिया और पांच लाख नकद हासिल कर लिया।

सैनी के अनुसार, महिला ने गांव मनचुरी निवासी साहब सिंह के साथ तीसरी शादी की और बाद में उससे भी तलाक ले लिया। उसने साहब सिंह से चार लाख रुपये ऐंठे। इसके बाद 2009 में उसने चौथी शादी करनाल के सेक्टर-8 निवासी ओमप्रकाश से की। ये लुटेरी दुल्हन अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है।