27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरूषि-हेमराज मर्डर केस: इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा हेमराज का परिवार

हेमराज की पत्नी ने सीबीआई पर मामले की छेडछाड़ का लगाया आरोप, कहा सुप्रीम कोर्ट का करेंगे रूख

2 min read
Google source verification
talwar couple return home jail extermination

aarushi murder case

नई दिल्ली: आरुषि-हेमराज हत्याकांड में तलवार दंपत्ति की रिहाई के बाद इस केस में एक नया मोड़ आने वाला है। दरअसल, तलवार दंपत्ति के नौकर हेमराज की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। हेमराज का परिवार इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है और उस फैसले को चुनौती देने के लिए अब वो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हेमराज के परिवार का कहना है कि सीबीआई ने इस मामले की जांच में गड़बड़ी की है। हेमराज की पत्नी खुमकला का कहना है कि भले ही उनके पास दिल्ली आने-जाने के पैसे न हों लेकिन वह अपने पति को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगी।

सीबीआई की जांच पर परिवार ने उठाए सवाल
हेमराज के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि तलवार दंपत्ति की रिहाई के बाद क्या सीबीआई की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? हेमराज की पत्नी खुमकला के भाई अशोक कुमार न्याय के लिए इराक की अपनी नौकरी छोड़ घर लौट चुके हैं। अशोक सवाल करते हैं, 'अब वे (सीबीआई) क्या ऐक्शन ले रहे हैं? उन्हें साफ करना चाहिए कि उन्होंने जांच के साथ कैसे गड़बड़ी की?' अशोक का कहना है कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर आरुषि और हेमराज को किसने मारा।

नेपाल में रहता है हेमराज का परिवार
आपको बता दें कि हेमराज का परिवार नेपाल के धारापानी में रहता है, जो कि 118 किमी दूर है। हेमराज की पत्नी खुमकला बन्जादे ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि हमारे पास दिल्ली से अपने गांव आने-जाने का पैसा नहीं है, लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। खुमकला मानती हैं कि ये न्याय की लिए एक लड़ाई है और वो इसे लड़ेंगी।

'हम लड़ेंगे इंसाफ की लड़ाई'
खुमकला का कहना है कि हेमराज जब जीवित थे तब भी जीवन कठिन था लेकिन उनके मरने के बाद यह असहनीय हो गया है। उन्हें भाई से मदद मिलती थी जो अब खुद नौकरी छोड़ वापस आ गया है। उनका 20 साल बेटा छाती में समस्या की वजह से बिस्तर पर है। खुद खुमकला के दाहिने हाथ में समस्या है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी थी रिहाई
आपको बता दें कि तलवार दंपती पर रिहाई का फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्लांट करने के लिए सीबीआई की निंदा की थी। 14 साल की आरुषि की 15-16 मई 2008 की रात उसके घर में गला काट हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में घर के नौकर हेमराज को इस हत्याकांड का संदिग्ध माना गया लेकिन उसकी भी डेड बॉडी छत से बरामद हो गई।