
बालोद जिले में डीजल की किल्लत के बीच ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का बालोद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। आरोपियों के पास से लाखों रुपए का चोरी का डीजल और वाहन जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा और साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। प्रार्थी खिलेश्वर सिंह तारम ने 2 जून को नेवारीखुर्द में अपने और एक अन्य ट्रक से कुल 560 लीटर डीजल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी कीमत 57106 रुपए है।
टीम ने झलमला के पास नाकेबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। कार में सवार चालक समीर मेवाती पुलिस को देखकर भाग गया, जबकि शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मीकि (19) और देवेंद्र विश्वकर्मा (25) को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने बताया कि वे एक जून को भिलाई आकर एक होटल में ठहरे थे। 3 से 7 जून तक वे रोज रात 11-12 बजे बालोद क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से पाइप के जरिए डीजल चोरी करते थे और उसे भिलाई में बेचते थे।
यह भी पढ़ें :
आरोपियों ने चोरी का डीजल बेचकर दो लाख रुपए की स्कॉर्पियो खरीदी और 80 हजार रुपए अपने मां के बैंक खाते में भेजा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, खाली गैलन, पाइप, मोबाइल जब्त किया। उनकी निशानदेही पर भिलाई से एक सुमो, 14 गैलन में भरा 490 लीटर डीजल (कीमत 51,000 रुपए) और स्कॉर्पियो, मोबाइल सहित कुल 5,51,000 रुपए का सामान जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ बालोद थाना में अन्य मामले भी दर्ज हैं। फरार समीर मेवाती की तलाश जारी है। बालोद थाने और अर्जुंदा थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5), 317(2), 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें :
गिरोह के लोग जहां ट्रक खड़े रहते हैं, वहां रेकी करते थे और जब सुनसान नजर आने पर ट्रक के टैंक का ताला तोड़कर डीजल की चोरी करते थे। इस घटना से लगातार वाहन चालक परेशान थे। पुलिस थाना में भी शिकायत की।
आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्रधानआर. हरिशंचद्र सिन्हा, आरक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, संजय सोनी, मोहन कोकिला व बनवाली साहू, प्र.आर. विवेक शाही, आरक्षक संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश सोनी, आकाश दुबे, पूरन देवांगन, विपिन गुप्ता, गुलजारी साहू एवं भोपसिंह साहू का योगदान रहा।
संबंधित विषय:
#Crime
भिलाई स्टील प्लांट
big breaking
Big news
Breaking News
BSP
cg breaking news
cg crime
cg hindi news
cg latest news
cg news
cg news in hindi
cg patrika news
Chhattisgarh news
CM Vishnu Deo Sai
crime
crime news
crimenews
Deputy CM Arun Sao
Deputy CM Vijay Sharma
patrika news
patrika news in hindi
pm modi
PM Narendra Modi
Updated on:
14 Jun 2026 11:14 pm
Published on:
14 Jun 2026 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
