27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक के बाद पति से एक बार फिर महिला ने कर लिया समझौता, अब शख्स ने किया ऐसा काम, सुनकर खौफ खा जाएंगे

एक पति ने अपनी पत्नी के साथ जो किया, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
2 min read
Google source verification
murder

तलाक के बाद पति से एक बार फिर महिला ने कर लिया समझौता, अब शख्स ने किया ऐसा काम, सुनकर खौफ खा जाएंगे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वेलकम इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तलाक लेने के बाद एक बार फिर हो गया था समझौता

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से जनता कॉलोनी की रहनेवाली गीता देवी (काल्पनिक नाम) का दो साल पहले वेलकम के रहनेवाले शिवम (काल्पनिक नाम) से शादी हुई थी। शिवम की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से उसकी दो बेटियां हैं। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद गीता ने शिवम को तलाक दे दिया और शिवम पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगया। कुछ समय पहले गीता गर्भवती हुई और छह महीने पहले एक बेटी को जन्म दिया। एक दिन शिवम उसकी जिंदगी में फिर लौट आया और समझौता होने के बाद दोनों साथ रहने लगे।

बेटियां गई बाहर तो शिवम ने दिया इस संगीन वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बेटियां पास में रहने वाली मौसी के यहां गई हुईं थीं। करीब चार बजे जब बेटियां घर वापस लौटीं तो उन्होंने मां को बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। पिता गायब था। बेटियों ने अपनी मां को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। महिला के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। बेटियां तुरंत अपनी मौसी को बुलाकर लाईं। मौसी और परिजन वहां पहुंचे तो गीता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि घर से कुछ कीमती सामान भी गायब हैं। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग