पुलिस के मुताबिक, सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि दोनों पत्नियों के झगड़ों से परेशान होकर उसने एक बीवी को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहली पत्नी के मोटापे से सद्दाम दुखी था, इसी के चलते उसने दूसरी शादी की। फिर दूसरी पत्नी से भी मनमुटाव हो गया और इसके बाद इस हैवान पति ने अपनी पत्नी को बेचने और उसके बाद मारने का ही प्लान बना दिया।