नई दिल्ली। हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस के साइबर सेल ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं और युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करता था। जीवन कुमार नाम का यह आरोपी फर्जी मैट्रिमोनियल साइट चलाता था। आरोपी फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से महिलाओं का अपना निशाना बनाता था और फिर उनको शादी का झांसा देकर अपने जाल में फांसता था। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि आरोपी के निशाने पर अधिकांश तलाकशुदा महिलाएं व युवतियां रहती थीं। पुलिस छानबीन के दौरान शख्स के पास से कई कीमती सामान बरामद हुए हैं।