भारतीय सेना के साउथ वेस्टर्न कामंड के जनरल ऑफिसर कामांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कहा कि अगर कोई सैनिक अपराध में शामिल है, तो उसे किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। हालांकि, अभी आरोपी अफसर का नाम और उसका पद सामने नहीं आ सका है। गौरतलब है कि हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने कहा, 'मुख्य अभियुक्त सेना में कार्यरत है और इस समय राजस्थान में तैनात है। हम उसके खिलाफ वारंट ले रहे हैं। दो अन्य अभियुक्तों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।' इस बयान के बाद भारतीय सेना के साउथ वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कामांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कहा, 'अगर कोई सैनिक अपराध में शामिल है, हम पूरी मदद करेंगे कि वो व्यक्ति पकड़ा जाए और उस पर रेप का मुकदमा हो। उन्होंने कहा कि हम अपराधियों को शरण नहीं देते हैं।'