8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना ने 3 आतंकियों को घेरा

बिजबेहरा इलाके में जारी है मुठभेड़ सेना ने तीन आतंकियों को घेरा बिजबेहरा के जंगलों में जारी है भीषण गोलीबारी
less than 1 minute read
Google source verification
anantnag_encounter.jpg

नई दिल्‍ली। कश्मीर घाटी के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार और बुधवार की दरम्‍यानी रात से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगलों में तीन आतंकियों को घेर रखा है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक फिलहाल दोनों तरफ से बड़े पैमाने पर गोलीबारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभी तक किसी आतंके के मारे जाने की सूचना नहीं है।

शोपियां में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की

बता दें कि सोमवार को ही शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने सेब ला रहे राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर, सोमवार को ही एक संयुक्‍त ऑपरेशन में गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन हिज्‍बुल म‍ुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग