नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में भारतीय सेना ( Indian Army ) के जवानों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेना के जवानों ने रियासी जिले में लश्कर ( Lashkar ) के आतंकी ( Terrorist ) मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यही नहीं सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार ( Terrorist Arrest )कर लिया है।
हालांकि इस बीच घाटी में बारामूला में एक और आतंकी घटना में आतंकियों ने सेना की गाड़ी को उड़ाने की कोशिश की थी, लेकिन उनके इरादे फेल हो गए और खमियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ा। यहां आतंकी हमले में 6 नागरिक घायल हो गए हैं।