
,,
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर गोलीबारी की है।
भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान ने अकारण शनिवार अपराह्न् 3.45 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
पाकिस्तान ने पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की और मोर्टार से गोले दागे। बयान में कहा गया कि भारतीय सेना ने पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है। जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे पुंछ के दिगवार सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। पाक सेना ने यहां सेना की कुछ चौकियों और आबादी वाले इलाकों को ध्वस्त कर दिया।
सीमा पर गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
गोलाबारी के बाद सेना ने सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे हिस्सों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर के लाल बाजार क्षेत्र में ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को चारो तरफ से घेर लिया।
सूत्रों के अनुसार विस्फोट में किसी हताहत की कोई सूचना नहीं मिली।
Updated on:
10 Feb 2020 07:44 am
Published on:
09 Feb 2020 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
