
पुंछ LoC पर पाक ने की भारी गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में शनिवार को दिनभर चली आतंकी वारदातों के बाद अब नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी है। पुंछ जिले में रात आठ बजे पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी शुरू हुई। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए जमकर फायरिंग की।
बगैर उकसावे के पाक ने तोड़ा सीजफायर
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि शनिवार लगभग रात आठ बजे पाकिस्तान ने बगैर किसी उकसावे के सीज फायर तोड़ा गया। सीमा पर से मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी हुई। इसकी वजह से पुंछ जिले के मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।
भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीज फायर में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। इलाके से आ रही खबरों के अनुसार, मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में गोलीबारी अभी भी जारी है।
Published on:
30 Mar 2019 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
