
fgfgf
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में बुराड़ी डेथ केस जैसा मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दे डाला। वहां रह रहे के आसपास लोगों को जब घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। परिवार के सात लोगों की हत्या ने पड़ोसियों को अचंभे में डाल दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मरने वालों में दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
सेना से सेवानिवृत आॅफिसर का परिवार
दरअसल, सामुहिक आत्महत्या की यह घटना कांके थाना इलाके के रसंडे इलाके है। मिली जानकारी के अनुसार यह सेना से सेवानिवृत आॅफिसर का परिवार बताया जा रहा है। वहीं, शवों मृतकों संख्या में बढ़ोत्तरी की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से जांच शुरू की है। हालांकि पुलिस इस मामले को प्रथम द्रष्टया आत्महत्या से जुड़ा मानकर चल रही है। पुलिस पूछताछ में आत्महत्या के पीछे कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई है। आपको बता दें कि इससे पहले हजारीबाग के एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों भी सामुहिक आत्महत्या कर ली थी। जबकि पिछले माह पहले दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव फंदे से लटके पाए गए थे।
भाटिया परिवार के 11 सदस्यों के शव
आपको बता दें कि पिछले माह दिल्ली के बुराड़ी इलाके में भाटिया परिवार के 11 सदस्यों के शव फंदे से लटके पाए गए थे। यह घटना राजधानी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी। पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या से लेकर तंत्र—मंत्र और अंधविश्वास से जोड़कर भी जांच की थी, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो पाया था। अब क्राइम ब्रांच ने मृतकों का साइक्लोजिक पोस्टमार्टम कराने के लिए सीबीआई से मदद मांगी है।
Published on:
30 Jul 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
