8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या कर लाश को घर में जलाया, पुलिस अंदर न आए इसलिए लोहे के मेनगेट पर दौड़ाया करंट

Wife Killed Husband: झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने पति की हत्या कर घर में उसकी लाश को जलाने की कोशिश की। पुलिस और पड़ोसी घर में न आए इसलिए महिला ने लोहे से बने मेनगेट पर करंट दौड़ा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस महिला को कब्जे में करने में सफल हुई।

2 min read
Google source verification
108.jpg

Jharkhand: Wife Killed husband and try to brun dead body in House in Jamshedpur

Wife Killed Husband: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है। लेकिन इस रिश्ते को तार-तार करने वाले कई ऐसे मामले सामने आते है, जिसे पहली बार में सुनकर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक ऐसा ही मामला झारखंड के जमेशदपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। और फिर लाश को घर में ही जलाने की कोशिश की। इस दौरान पड़ोसी और पुलिस घर में न आए इसलिए महिला ने लोहे से बने मेनगेट पर करंट दौड़ा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को काबू में लिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल दहाल देने वाली यह वारदात जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी की है। मृतक की पहचान अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है। अमरनाथ ट्रांसपोर्टिंग और रियल इस्टेट के बिजनेस से जुड़े थे। जबकि अमरनाथ की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।




लाठी लेकर छत पर चढ़ी महिला, पड़ोसियों को धमकाया
बताया गया कि मीरा ने पति अमरनाथ की हत्या के बाद उसके शव को घर में ही जलाने की कोशिश की। महिला ने खुद को घर में कैद कर लिया और पुलिस को घर के अंदर दाखिल होने से रोकने के लिए दरवाजे पर बिजली का करंट दौड़ा दिया। महिला लाठी लेकर छत पर चढ़ गई और पड़ोसियों को धमकाया। पुलिस बड़ी मुश्किल से घर के अंदर दाखिल हुई, जहां से उसके पति अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया।

अमरनाथ के दो बच्चे, पढ़ाई और नौकरी के लिए एक पुणे तो दूसरा बेंगलुरु में

स्थानीय लोगों ने बताया कि ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3 सी स्थित मकान में रहने वाले मीरा सिंह और अमरनाथ सिंह के दो बच्चे हैं, जो पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में पुणे और बेंगलुरु में रहते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक मीरा सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात उनके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। पता चला कि अमरनाथ सिंह चार-पांच दिनों से घर के बाहर नहीं आए हैं।

पड़ोसियों ने बेटे को दी सूचना, फिर बेटे के फोन पर पहुंची पुलिस-

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुणे में रहने वाले उनके बेटे को दी। उनके बेटे ने जमशेदपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद उलीडीह और मानगो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो मीरा सिंह हंगामा करने लगी। वह लाठी लेकर छत पर चढ़ गईं और लोगों को धमकाने लगीं।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने घर में बिजली का करंट दौड़ा दिया। बाद में पुलिस ने इलाके की बिजली कटवाने के बाद घर में प्रवेश किया तो अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें - 'बीफ' ले जाने के शक में मुस्लिम शख्स की पीट-पीटकर हत्या, सरपंच सहित 3 गिरफ्तार