29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur: बेटी को गोद में लिए पिता पर पुलिस ने बरसाये डंडे, मासूम बिलखती रही, देखें VIDEO

Kanpur: Video में, पुलिस अधिकारी को एक बच्चे को गोद में लिए हुए पुनीत शुक्ला नाम के व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है। वो बार-बार कह रहा है कि "बच्ची को लग जाएगी", फिर भी पुलिस को तरस नहीं आया।

2 min read
Google source verification
kanpur_.png

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात (Kanpur Dehat) जिले पुलिस की बर्बरता से जुड़ा एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) में गोद में अपनी बेटी को लिए एक पिता को अकबरपुर थाने के एसएचओ (SHO) विनोद कुमार मिश्रा बेरहमी से पीटते हुए देखें जा सकते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एसएचओ विनोद कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है।

ये घटना गुरुवार दोपहर कानपुर देहात जिले के अकबरपुर कस्बे के जिला अस्पताल परिसर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में, पुलिस अधिकारी को एक बच्चे को गोद में लिए हुए पुनीत शुक्ला नाम के व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है। वो बार-बार कह रहा है कि "बच्ची को लग जाएगी"।


इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी उस व्यक्ति का पीछा करते हैं और रोती हुई बच्ची को छीनने का प्रयास करते हैं। इस दौरान पुनित शुक्ला नाम का व्यक्ति बच्ची को छोड़ने से इनकार कर देता है। वो कहता है कि "बच्चा मेरा है," "इसकी मां भी नहीं है, साहब (बच्चे की मां नहीं है)।" इससे बच्ची सहम जाती है और रोने लगती है फिर भी पुलिस को तरस नहीं आया।

क्या है पूरा मामला


दरअसल, कानपुर (Kanpur) देहात में जिला अस्पताल के बगल में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा है। इससे अस्पताल में मिट्टी उड़कर आ रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की, परंतु इसे अनदेखा कर दिया गया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इससे अस्पताल का ओपीडी प्रभावित हुआ। पुलिस प्रशासन जब कर्मचारियों को हटाने के लिए पहुंची परंतु कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने रजनीश शुक्ला को पीटना शुरू कर दिया। अपने भाई (रजनीश शुक्ला) को बचाने के लिए पुनित को भी पुलिस ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पुनित की बच्ची उसकी गोद में थी।

एसएचओ विनोद कुमार मिश्रा हुए सस्पेंड

इस मामले के बढ़ने पर एडीजी जोन कानपुर ने एसएचओ विनोद कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किये जाने से पहले विनोद कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया था।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि 'युवक जिला अस्पताल का कर्मचारी है। वो अपने भाई के साथ उपद्रव करने में शामिल था। ये लोग अराजकता फैला रहे थे और मरीजों को डरा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए थोड़ा बल का प्रयोग किया।'