
श्वान से परेशान हुए लालू यादव तो जेडीयू ने कसा तंज- बोए पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए
बेंगलूरु। कर्नाटक में सोमवार को निकाय चुनाव के नतीजों के बीच एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक कांग्रेसी प्रत्याशी इनायतुल्लाह खान के विजय जुलूस के दौरान अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया, इस दौरान 10 लोग झुलस गए। यह घटना टुमकुर इलाके की है।
खतरे से बाहर सभी घायल
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक हमलावरों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
'बाथरूम क्लिनर जैसा लग रहा लिक्विड'
रिपोर्ट्स के मुताबिक टुमकुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद उनके समर्थकों ने रैली निकाली थी। इसी दौरान भीड़ में छिपे किसी शख्स ने लोगों पर एसिड छिड़क दिया। डॉक्टर के मुताबिक, जिस लिक्विड का इस्तेमाल हुआ, वह बाथरूम क्लिनर जैसा लग रहा है।
अब तक के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त
गौरतलब है कि सोमवार को आए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं, जिनमें अभी तक कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक कांग्रेस ने 954, बीजेपी ने 905 और जेडी (एस) ने 364 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब तक 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
निकाय चुनाव में दिखे नए रंग
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए हाथ मिलाकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर ने इस बार अलग-अलग चुनाव लड़ा है। पिछले कुछ महीनों से गठबंधन में चल रही खींचातानी को देखते हुए दोनों का अलग-अलग लड़ना भी लोकसभा चुनाव 2019 के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Published on:
03 Sept 2018 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
