
नई दिल्ली। कर्नाटक में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मंगलवार को बदमाशों ने कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश को गोलीमार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए।
#Visual of senior journalist Gauri Lankesh shot dead at her residence in Bengaluru's Rajarajeshwari Nagar (Pic Source: Local media) pic.twitter.com/sV2S9DWyjg
— ANI (@ANI) September 5, 2017
जानकारी के मुताबिक पत्रकार गौरी लंकेश बेंगलूरू के राजराजेश्वरी नगर स्थित अपने घर में मौजूद थीं। मंगलवार रात आठ बजे अज्ञात हमलावर उनके दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही गौरी बाहर आईं बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिससे वे तुरंत जमीन पर गिर गईं। मामले में कर्नाटक पुलिस के डीसीपी एमएन अनुचेथ ने बताया कि आज शाम कुछ बदमाशों ने पत्रकार गौरी का उनके घर में घुसकर 7 गोलियां मारीं। तीन गोलियां उनकी छाती और गले में लगीं हैं। उनका शव घर के बरामदे में बरामद हुआ। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर दिया है। वहीं गौरी के भाई इंद्रजीत ने सरकार से मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
वैचारिक मतभेदों की वजह से निशाने पर थीं गौरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्रकार गौरी लंकेश वैचारिक मतभेदों की वजह से कई लोगों के निशाने पर थीं। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या की है।
कई समाचार पत्रों में लिखती थी कॉलम
गौरी लंकेश कई समाचार पत्रों और मैगजीनों में कालम लिखती थी। वे कई बड़े समाचार चैनलों के डिबेट में भी शामिल होती थीं। पत्रकार गौरी ने राणा आयुब की किताब गुजरात फाइल्स का कन्नड़ वर्जन प्रकाशित किया था। घटना के बाद जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
केरल के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
वहीं केरल मुख्यमंत्री पी. विजयन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बहादुर पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या से स्तब्ध हूं। दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा देनी चाहिए।
Scene outside senior journalist Gauri Lankesh's residence in Bengaluru's Rajarajeshwari Nagar: Lankesh was shot dead this evening pic.twitter.com/Ia46PVtJMO
— ANI (@ANI) September 5, 2017
Updated on:
05 Sept 2017 10:35 pm
Published on:
05 Sept 2017 09:55 pm

