ललित के फैसले से घर की हुई तरक्की
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस परिवार के मुखिया भोपाल सिंह की मौत के बाद से ही ललित के अंदर उसके पिता की 'आत्मा' आने लगी थी। ललित 11 साल से पिता की आत्मा आने के बाद पिता की आवाज में परिवार से बात करता था। उन्हें क्या फैसला लेना है, वो पिता की आत्मा आने के बाद ललित ही लेता था। घर के हर मसले में उसका निर्णय ही अंतिम फैसला होता था। परिवार के 11 सदस्यों को यकीन हो चुका था कि ललित के अंदर उसके पिता की आत्मा आ आती है। पिछले 11 साल में ललित ने पिता की आत्मा आने के बाद से उसने फैसले लिए उसकी वजह से परिवार की काफी तरक्की हुई। एक दुकान से तीन दुकान हो गईं। इसलिए उसपर सभी लोगों का भरोसा ज्यादा था।