21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर कब्जा कर बाहुबली का शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन

शहर के व्यस्तम नया बाजार में साड़ी शोरूम (बाहुबली) के शुभारंभ पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। संचालक ने बीच सडक़ पर टेंट लगाकर आधी सडक़ पर कब्जा कर...

2 min read
Google source verification
gwalior street

सड़क पर कब्जा कर बाहुबली का शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन

ग्वालियर. शहर के व्यस्तम नया बाजार में साड़ी शोरूम (बाहुबली) के शुभारंभ पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। संचालक ने बीच सडक़ पर टेंट लगाकर आधी सडक़ पर कब्जा कर लिया। इस कारण दिनभर जाम लगता रहा। हैरानी तब हुई जब सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही थी और पुलिस पहरेदारी में लगी थी। पुलिस ने कंपू तिराहे पर बेरिकेड्स लगाकर चार पहिया वाहन इस मार्ग से जाने से रोक दिए। एक तरफ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही थी। वहीं शुभारंभ पर महापौर और भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर, कांग्रेस विद्यायक मुन्नालाल गोयल और पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता भी पहुंचे लेकिन इन्हें पब्लिक की परेशानी नजर नहीं आई।
रविवार को साडि़यों के शोरूम बाहुबली का शुभारंभ रखा गया था। एमडी लालचंद्र बरैया कार्यक्रम को किसी होटल या धर्मशाला में भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने एेसा नहीं किया। बल्कि बीच सडक़ पर ही टेंट लगवा दिया। शनिवार रात से ही टेंट लगना शुरू हुआ तो रविवार रात तक लगा रहा। सुबह तो चार पहिया वाहन निकलना बंद कर दिए गए। लेकिन दोपहर को शुरू हुए तो कुछ-कुछ देर में जाम लगता रहा। इस तरह की स्थिति रात तक रही।


डीएसपी को नहीं दिखाई परमिशन
पत्रिका ने जब ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया को अवगत कराया तो शाम को वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने संचालक से परमिशन दिखाने को कहा तो टालमटोल कर दिया। उन्होंने हिदायत भी दी कि एक घंटे में टेंट को हटवा ले क्योंकि जाम लग रहा है। फिर भी टेंट लगा रहा।


दो महीने पहले भी नियमों की उड़ी थी धज्जियां
दो महीने पहले ३ फरवरी को इसी बाजार में इंडियन वोमेन शोरूम के शुभारंभ पर भी इसी तरह यातायाता नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थी। तभी भी कई शहर के जिम्मेदार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पुलिस भी मौजूद रहीं थी। लेकिन परेशानी जनता को भुगतनी पड़ी थी।


जुर्माना वसूल कर कार्रवाई की जाएगी
सडक़ घेरकर टेंट लगाया गया है और परमिशन नहीं मिली है तो संबंधित के खिलाफ जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी।
संदीप माकिन, कमिश्नर नगर निगम


टीआई को मौके पर भेजा गया है
बीच सडक़ पर टेंट लगाकर कार्यक्रम किया जा रहा है। इस बारे में कंपू थाने के टीआई को बताकर मौका मुआयना कर कार्रवाई करने भेजा गया है।
अनिल बनवारिया, एसडीएम