12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र : पुणे अपहरण और गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तालश जारी

  आरोपियों ने दो दिन पहले 15 वर्षीय लड़की का अपहरण किया था। चार आरोपियों ने अपहरण के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
gangrape

आरोपियों ने दो दिन पहले 15 वर्षीय लड़की का अपहरण किया था।v

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में एक 15 वर्षीय लड़की का अपहरण के बाद गैंगरेप के मामले में स्थानीय पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस इन आरोपियों की तलाश में घटना की सूचना मिलने के बाद से ही जुटी थी। अपहरण और गैंगरेप का यह मामला दो दिन पहले की है। फिलहाल पुणे पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अदालत ने दो को सुनाई थी मौत की सजा

इससे पहले जुलाई 2019 में पुणे बीपीओ सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। न्यायमूर्ति बीपी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति स्वप्ना जोशी ने दोषियों द्वारा उनकी मौत की सजा पर रोक लगाने की याचिका को स्वीकार किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपियों की सजा मौत से उम्रकैद में बदल दी थी। अदालत ने दोनों आरोपियों के जेल में बिताए समय को ध्यान में रखते हुए आदेश में कहा कि उन्हें 35 वर्ष जेल में बिताने होंगे।