आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शिवसेना के प्रमुख हैं। वह महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। उद्धव ठाकरे 2019 में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सीएम बनने की शर्त रखी थी, लेकिन भाजपा के इनकार के बाद उन्होंने राजग से नाता तोड़ लिया। उद्धव ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के बाद 2002 में राजनीति में सक्रिय हुए थे।