नई दिल्ली। हाल ही लॉंच जियो फाइबर (Jio Fiber) प्लान्स को लॉचिंग के बाद रिलायंस ( Reliance Jio Fiber ) ने अपने कस्टमर्स को अब इसके बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि Jio Fiber के चार नए प्लान्स 5 सितंबर यानी आज से यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गए हैं। रिलायंस इस प्लान के तहत अपने कस्टमर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल पैक उपलब्ध करा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब इस प्लान से जुड़ने वाले नए कस्टमर्स को अनलिमिटेड डाटा ( Unlimited data ) के साथ एक माह के लिए सारी सेवाएं निशुल्क दी जाएंगी। कंपनी की ओर दिए जा रहे ट्रायल पैक में यूजर्स को 150 MBPS वाली इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसकी खास बता यह है कि इस फ्री ट्रायल पैक के तहत कंपनी की ओर से अपलोड और डाउनलोड दोनों के लिए बराबर स्पीड (150 MBPS) रखी गई है। यही नहीं कंपनी फ्री ट्रायल में यूजर्स को 4K सेट टॉप बॉक्स और 10 ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।