नई दिल्ली। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) 2020 के पहले टेस्ट के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) ने रिजल्ट, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड जारी किया है। NATA के पहले टेस्ट कर आयोजन 29 अगस्त को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी Official website
nata.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि CoA की ओर से एप्टीट्यूड टेस्ट (NATA) का आयोजन एक साल में दो बार किया जाता है।