क्राइम

मुंबई में व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के वर्ली इलाके में राजन दास नामक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वर्ली पुलिस ने सचिन कवंदर, सदा कवंदर और भावेश साल्वे नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

less than 1 minute read
mumbai police

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मे एक व्यक्ति को पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मुंबई के वर्ली इलाके में राजन दास नामक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से इतनी पीटाई की गई है कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वर्ली पुलिस ने इस केस के सिलसिले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


आरोपियों की पीड़ित से थी निजी दुश्मनी

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई के वर्ली इलाके में राजन दास नामक 42 वर्षीय व्यक्ति की लाठी और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वर्ली पुलिस ने सचिन कवंदर, सदा कवंदर और भावेश साल्वे नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि आरोपी की पीड़िता से निजी दुश्मनी थी। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


कैबिनेट विस्तार पर सबकी निगाहें

सीएम एकनाथ शिंदे को पद पर बने रहने की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ, ऐसी संभावना है कि सरकार 17 जुलाई को राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। अगस्त 2022 में, तत्कालीन राज्यपाल बी एस कोश्यारी ने 18 विधायकों को शपथ दिलाई थी ( शिंदे खेमे और भाजपा से नौ-नौ)। सभी 18 कैबिनेट मंत्री थे, और किसी राज्य मंत्री (एमओएस) ने शपथ नहीं ली थी।

Published on:
12 May 2023 09:13 am
Also Read
View All

अगली खबर