1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए ट्रैक पार कर रहा था युवक..तभी सामने आई मेट्रो और फिर…

दिल्ली मेट्रो की ये घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 23 May 2018, 10:55 AM IST

delhi metro

Video: दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए ट्रैक पार कर रहा था युवक..तभी सामने आई मेट्रो और फिर...

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को एक बड़ी घटना होने से बच गई। एक शख्स की जान उस वक्त बचा ली गई जब वो मेट्रो का ट्रैक पार कर रहा था। तभी उसके सामने मेट्रो आ गई और ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बचा ली गई। पूरी घटना मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वो मेट्रो की जगह कर रहा था मौत का इंतजार, यमदूत आता इससे पहले हुआ ये...

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जल्दी में ट्रैक पार करने के चक्कर में मयूर का पैर फिसल गया और वो मेट्रो के नीचे आने से बच गया-

दरअसल, दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर 21 वर्षीय मयूर पटेल जल्दीबाजी में मेट्रो का ट्रैक पार कर रहा था। तभी अचानक से मेट्रो उसके सामने आ गई लेकिन ड्राइवर ने झट से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मयूर की जान बचा ली।

गुरुग्राम-नोएडा में जॉब करने वाले हो जाएं खुश, अगले हफ्ते में मेट्रो की मिलने वाली है एक और सौगात

मेट्रो के अधिकारियों ने मयूर पर जुर्माना लगाया और डीएमआरसी ने 64 एक्ट के तहत 150 रुपए का चालान लगा कर छोड़ दिया। अधिकारियों द्वारा पूछे जाने पर मयूर ने बताया कि उसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने का तरीका नहीं पता था।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसी घटना हुई है। इसेस पहले भी मेट्रो स्टेशन पर कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोगों की जान भी गई।

दिल्ली के स्टेशनों से भी खास होंगे इस शहर के मेट्रो स्टेशन, बिना देखे नहीं रह पाएंगे आप

गौरतलब है कि मेट्रो ट्रैक पर उतरना या पार करना एक दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर जुर्माने के साथ-साथ छह महीने की जेल भी हो सकती है। इसलिए कभी भी मट्रो ट्रैक पार करने के लिए शाॅर्टकट का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए,नहीं तो जिंदगी भी शाॅर्ट हो सकती है।